जबलपुर में नकुलनाथ पर होगी नजरें, आंदोलन में शामिल होने पूरे प्रदेश से आ रहे समर्थक और कार्यकर्ता, दीपावली मिलन समारोह के बाद प्रदेश में सक्रिय हुए नकुल, बडी जिम्मेदारी मिलने के संकेत,,,

भोपाल: पूर्व सांसद नकुलनाथ अब जबलपुर के आंदोलन में शामिल होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाते नजर आऐंगे। हाल ही में भोपाल में हुए दीपावली मिलन समारोह में उनका दम दिखाई दिया था। तमाम विधायक और अलग अलग गुटों के नेताओं ने नाथ के निवास पर पहुंचकर इस समारोह में हिस्सा लिया था। इसके बाद से ये चर्चा आम थी कि नकुलनाथ कहीं प्रदेश में सक्रिय होने की नींव तो नहीं रख रहे है। अचानक उनका जबलपुर दौरा इस बात के संकेत दे रहा है कि वे आने वाले समय में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाते दिखाई देंगे। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए उन्होने तैयारी भी की ली है। वे आने वाले तमाम आंदोलनों का हिस्सा बनेंगे। इसके साथ ही उनके समर्थक भी बडी संख्या में उनके कार्यक्रम में शामिल नजर आऐंगे। नकुलनाथ की इस सक्रियता के कई मायने निकाले जा रहे है। छिंदवाडा में उनके समर्थक इस सक्रियता से खासे उत्साहित है, वे भी बडी संख्या में जबलपुर जाने की तैयारी कर रहे है। कहा जा रहा है कि इनकी संख्या हजारों में हो सकती है। फिलहाल पूर्व सांसद नकुलनाथ की प्रदेश में सक्रियता से जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने काे मिल रहा है वहीं भाजपा की नजरें भी उनपर लगी हुई है।

बडी जिम्मेदारी के संकेत तो नहीं

बताया जा रहा है कि जिस तरह से पूर्व सांसद नकुलनाथ प्रदेश में सक्रियता दिखा रहे है हो सकता है कि आने वाले समय में उन्हें कोई बडी जिम्मेदारी से नवाजा जा सकें। कांग्रेस में इसको लेकर मंथन भी चल रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ के जन्मदिन और दीपावली मिलन समाराेह में कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी ने इन चर्चाओं को बल देने का काम किया है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही चुनाव में सभी गुटों को एकजुट रखने वाले नेता पर भी दिल्ली में चिंतन हो रहा है। इन हालातों में पूर्व सांसद की भूमिका काे टटोला जा रहा है।