नरसिंहपुर: प्रदेश की सडकों के हाल इन दिनों कुछ ज्यादा ही खराब हो गए है। इसका एक नजारा नरसिंहपुर के एक गांव में देखने को मिला। नजारा ऐसा की सरकार भी शरमा जाए। दरअसल केंद्रीय मंत्री नरसिंहपुर दौरे पर थे और उनका वाहन अचानक एक गांव मे जा फसा। ये वाहन इसलिए भी फंस गया क्योंकि सडक ही ऐसी थी। इस गांव की सडक पर गड्ढे ऐसे, कि वाहन फंसे तो निकल ही न पाए। दरअसल केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ ऐसा हुआ तो वे थोडे खफा हो गए। हालांकि बाद में पुलिस और प्रशासन ने इस वाहन को किसी तरह निकाला, लेकिन ये मामला वहां के प्रशासन और अफसरों के लिए शर्मनाक था। वे भी सकते में आ गए थे। गांव के लोगों ने भी अब उम्मीद जताई की शायद सडक में सुधार हो। लेकिन साहब अब बार बार मंत्रीजी एक ही गांव तो आऐंगे नहीं, सरकार, अब सभी सडकों पर ध्यान दिजिए नहींं तो आने वाले समय में होने वाले है चुनाव, इसी सडक पर कहीं आपकी सरकार भी न फंस जाए।









