कांग्रेस के एक विधायक ने कर्नाटक जाने से किया इंकार, भाजपा का दावा: दस से बारह विधायकों पर निशाना, राज्यसभा में कांग्रेस को बडा झटका लगने के संकेत, कर्नाटक रवाना होगा विधायकों का समूह,,,,

भोपाल: राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस सकते में है। अपने तमाम विधायकों को लेकर कर्नाटक रवाना होने की तैयारी पार्टी कर चुकी है। विधायकों पर पूरी नजर रखी जा रही है। ऐसे में भाजपा नेताओं का बयान कांग्रेस को परेशान कर रहा है कि उनके संपर्क में दस से बारह विधायक है। आत्मविश्वास के साथ सामने आए इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने गंभीरता बरतना शुरु कर दिया है। उधर कांग्रेस के एक नेता ने विधायकों के साथ कर्नाटक जाने से इंकार कर दिया है। विधायक फूल सिंह बरैया ने साफ कर दिया है कि वे कर्नाटक नहीं जाएंगे, यहीं रहेंगे। उन्होने यहां तक कह दिया कि इन्हें कहां ले जाया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं है। उनके बयान के बाद राजनीति और तेज हो गई है। सूत्र बताते है कि कांग्रेस के छै विधायकों पर नेता नजर रख रहे है। भोपाल में कांग्रेस के बडे नेता गतिविधियों पर नजर भी रखेंगे। खबर ये भी है कि विधायकों के मोबाइल पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसी स्थिति में कुछ विधायक असहज महसूस कर रहे है। हालांकि किसी ने इस तरह के बयान नहीं दिए हे लेकिन सूत्र बताते है कि विधायकों ने मौन तरीके से आपत्ति दर्ज करवाई है।

भाजपा की भी नजरें:

उधर भाजपा भी इस मामले में सक्रिय है, सत्ता में होने के बावजूद वह अपने विधायकों पर नजर रखे हुए है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने संकेत दिए है कि पार्टी के कुछ विधायक भी इस मामले में अहम भूमिका निभा रहे है। भाजपा विधायकों के संपर्क कांग्रेस विधायकों से है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी के पास पर्याप्त संख्या है। कांग्रेस विधायकों का पूरा सहयोग उन्हें मिल रहा है। बहरहाल कांग्रेस भाजपा के दावे से घबराहट में है। फूल सिंह बरैया के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने मॉनिटरिंग तेज कर दी है हालांकि बरैया ने ये भी कहा है कि उन्हें खरीदने की हिम्मत भाजपा की नहीं है।