भोपाल: भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद एक तरह से राजनीतिक वनवास काट रहे है। हालांकि उन्हें समय समय पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जाती रही है, लेकिन इस बार उनके एक वीडियो ने जमकर धमाल मचाया है। दरअसल भोपाल से ग्वालियर के लिए लौटते समय का ये वीडियो बताया जा रहा है। वे ट्रेन से जा रहे थे। इसी दौरान अपने कुछ समर्थकों के बीच बातचीत में वे जिस तरह से शायरी करते नजर आए उसने कई संकेतों को जन्म देने का काम किया है। हालांकि भाजपा नेता इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। नरोत्तम मिश्रा ने अपने शायराना अंदाज में कहा कि वो समुंदर खंगालने में लगे हुए है, हमारी कमियां निकालने में लगे हुए है, जिनकी चड्डियां तक फटी हुई हे वो हमारी टोपियां उछालने में लगे हुए है। उनका ये अंदाज बेहद चर्चाओं में है। ऐसा उन्होने किसके लिए कहा अब इसके अनुमान लगाए जा रहे है। कहा जा रहा है कि वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आ रहे है, हो सकता है कि इसकी नाराजगी हो। भाजपा नेताओं की मानें तो ये विरोधियों यानी कांग्रेस के नेताओं पर सीधा हमला था। नरोत्तम मिश्रा ने ऐसा क्यों कहा, ये तो वे ही जाने लेकिन उनकी ये शायरी जमकर वायरल हो रही है।
कहीं नाराज तो नहीं मिश्रा
कुछ नेताओं का कहना है कि पूर्व में ग्रह मंत्री रहे भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा पिछले कार्यकाल में लगातार सुर्खियों में बने रहते थे। विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि कहीं न कहीं उन्हें जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये बात भी सामने आ रही थी नरोत्तम मिश्रा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है, ऐसा भी नहीं हुआ। बीच में उन्हें कुछ जवाबदारियां दी गई थी, इसके बाद से वे लगातार क्षेत्र में ही मौजूद नजर आते है। फिलहाल नरोत्तम का ये शायराना अंदाज एकाएक क्यों सामने आया,ये चर्चाओं में है। भाजपा के नेता इसे विरोधियों यानी कांग्रेस पर निशाना मान रहे है।










