छिंदवाडा: कांग्रेस का एक युवा नेता इन दिनों खास सुर्खियों में है। दरअसल हाल ही में इस नेता को एक पद मिला है। पद ऐसा जिसके लिए लंबे समय तक ये गुहार लगाते रहे। पद मिला तो बल्ले बल्ले हो गई, लेकिन अब मसला तबज्जो का है। तबज्जो मिल नहीं रही, सो हर कहीं ये कहते नजर आते है कि भैया मेरा स्वागत करवा दो, मुझे मंच से कुछ बोलना है। यानी इन्हें इस बात का बुखार चढा है कि उन्हें कहीं कोई बोलने नहीं दे रहा। ये युवा नेता इस स्तर पर उतर आए है कि कार्यकर्ताओं को ही कहने लगे है कि मेरे नंबर बढाने के लिए उपर बात कर लेना। हालात ये हो गए कि इन्हें देखकर हर कोई कन्नी काटने लगा है। सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ करने के प्रयास तो करते है लेकिन इनका व्यवहार आडे आ जाता है। ऐसे में कांग्रेस भवन में ये युवा नेता अकेले घूमते देखे जाने लगे है। कांग्रेस ने भी इन्हें पद देकर मानों वरिष्ठ नेताओं की आफत खडी कर दी हो। अब ये नेता भी किसी तरह इस युवा नेता को संभालते दिखाई पडने लगे है।
- मेरी आवाज सुनाे का है मामला
इस युवा नेता के बारे में ये भी कहा जाने लगा है कि मेरी आवाज सुनाे वाली कहावत इनके लिए चरितार्थ होने लगी है। जिस किसी नेता या फिर किसी कार्यकर्ता से ये चर्चा करते है तो केवल अपनी बात ही कहते है। किसी की सुनना इनकी आदत में शुमार नहीं है। फिलहाल इस युवा नेता के बुखार की चर्चा पूरे जिले में है। नेताओं की परेशानी ये है कि इसे पद तो दे दिया लेकिन एक बडी परेशानी भी साथ में पकडा दी गई। अब इसे हैंडिल करना बेहद दिक्कतों वाला साबित हो रहा है।









