छिंदवाडा: हाल ही में हुए सडक हादसे में दस लोगों की मौत को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जहां शोक व्यक्त कर दुख जताया है वहीं हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित किए जाने वाले तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम और पूर्व सांसद सिमरिया सिद्देश्वर हनुमान मंदिर में सादगी के साथ पूजा अर्चना करेंगे और भगवान हनुमानजी का अभिषेक करके म्रतात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। श्री नाथ ने कांग्रेस नेताओं को संदेश दिया है कि जिस तरह से हनुमान जन्मोत्सव पर शहर से रैली निकालकर गदा यात्रा निकाली जाती थी वह इस बार नहीं होगी। इस बार भगवान का जन्मोत्सव पूरी सादगी के साथ मनाया जाएगा। इसमें केवल पूजा अर्चना ही शामिल होगा। हादसे में लोगों की मौत से आहत होकर उन्होने ये निर्णय लिया है। श्री नाथ ने ये संदेश भी दिया है कि जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका भी कांग्रेस नेता ध्यान रखे। गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी पीडितों को बताया था कि पूर्व सीएम कमलनाथ के कहने पर ही वे यहां आए है। उन्होने इस हादसे पर चिंता और दुख जताया है।
नकुलनाथ पीडितों से करेंगे मुलाकात
बताया जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ पीडितों से मुलाकात कर सकते है। हालांकि अभी तक दौरा कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वे कांग्रेस नेताओं से इस मामले में लगातार जानकारी ले रहे हे। इस हादसे में जो परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे है उन्हें पूरी सहायता करने की बात भी कांग्रेस नेताओं से नाथ ने कही है।










