भोपाल। महिला आरक्षण को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता इस मामले में लगातार भाजपा की नीतियों पर प्रहार कर रहे है। इन नेताओं ने साफ किया है कि पुराने बिल को यदि लाया जाता है तो पूरा विपक्ष महिला आरक्षण को पास कराने में साथ देगा। इसी के चलते पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपना बयान जारी किया है। पूर्व सीएम ने कहा है कि भाजपा महिलाओं को अधिकार देने के बजाय संविधान की मूल भावना को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थी। उन्होने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देश की महिलाओं को अधिकार देना नहीं चाहिए थी बल्कि भारत के संविधान पर हमला करना चाहती थी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है और पंचायत तथा नगर निकाय चुनाव में स्वर्गीय राजीव गांधी ने स्वयं महिलाओं को आरक्षण देने की पहल की थी। लेकिन भाजपा का इरादा महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय ओबीसी, आएसटी और एसटी वर्ग के हितों पर चोट करना और गलत तरीके से परिसीमन कर दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर भारत तथा छोटे राज्यों के साथ अन्याय करना था। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष को लामबंद किया और इस तरह के असंवैधानिक विधेयक को दो तिहाई बहुमत प्राप्त करने से रोक दिया। संविधान की रक्षा के इस महान कार्य के लिए देश की जनता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सभी सांसदों को हमेशा याद करेगी। पूर्व सीएम ने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जिस तरह से काम कर रहे है वह देश के लिए गौरव की बात है।










