न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर नाथ सक्रिय, खाली जमीन के उपयोग पर गौतम अडाणी से की चर्चा, बडे निवेश पर फोकस, युवाओं के रोजगार की चिंता होगी दूर, परियोजना को लेकर जताई खुशी,

भोपाल: पूर्व सीएम कमलनाथ ने हाल ही में देश के बडे उद्योगपति गौतम अडाणी से चर्चा की है। दरअसल कमलनाथ जिले में न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर सक्रिय है, उन्होने कहा है कि इस पावर प्रोजेक्ट के शुरु होने से न केवल रोजगार के अवसर खुलेंगे बल्कि क्षेत्र का विकास भी होगा। गौतम अडाणी ने उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त भी किया है। खबरों के अनुसार पूर्व सीएम ने बातचीत के दौरान जिले में विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की। पूर्व सीएम ने अपने संदेश में कहा है कि इस परियोजना से स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा, क्षेत्र में उद्योग एवं व्यापार को नई गति मिलेगी, आधारभूत संरचना जैसे सड़क, बिजली और जल व्यवस्था मजबूत होगी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा, वर्षों से बंजर पड़ी भूमि का सार्थक उपयोग सुनिश्चित होगा। उन्होने कहा है कि मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि छिंदवाड़ा को विकास के मॉडल के रूप में स्थापित किया जाए। यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। गौरतलब है कि ये पावर प्रोजेक्ट प्रस्तावित था, पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसे जल्दी ही शुरु करने के लिए कहा है। बहरहाल इस प्रोजेक्ट के शुरु हो जाने से जिले में विकास को पर लगने की बात कही जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में पूर्व सीएम का आभार माना है।