अंतु को सीएम तो विक्रम को मिलेगा नाथ का सहारा, सिरदर्द बने बागियों से समीकरण बिगडने का खतरा,

छिंदवाडा: नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज होने लगा है। जहां कांग्रेस से विक्रम आहके पूरे जोर शोर से अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रचार अभियान में जुटे है वहीं भाजपा से अंतु धुर्वे भी लोगों तक पहुंच रहे है। इसी क्रम में दोनों दलों के बडे नेताओं के आने का सिलसिला भी शुरु होगा। जानकारी के अनुसार 25 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाडा आऐंगे और बस स्टैंड पर सभा लेंगे। इसके अलावा वे बागियों से भी मुलाकात कर सकते है। बताया जा रहा है कि सीएम यहां पर कुछ देर रुककर स्थितियों का जायजा लेंगे और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। उधर कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस माह के अंत में छिंदवाडा आने वाले है। सांसद नकुलनाथ भी उनके साथ होंगे। खबर है कि छिंदवाडा में कमलनाथ दो दिनों तक मोर्चा संभाले रहेंगे। वे पूरे जिले में पंचायत और निकाय चुनाव में खडे होने वाले प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के साथ साथ नेताओं से चर्चा भी करेगे। उनके जाने के बाद सांसद नकुलनाथ जिले के नेताओं से लगातार संपर्क में रहेंगे। ऐसे में जिले का राजनीतिक माहौल जमकर गर्माएगा।

  • भाजपा को बागियों से बडा खतरा

जानकार बतातें है कि इस समय भाजपा बागियों के विरोध से जूझ रही है। अधिकांश वार्डो के हालात ये है कि यहां पर भाजपा के बागी भाजपा के प्रत्याशी को चुनौती दे रहे है। ऐसे में कांग्रेस को इसका फायदा मिलेगा इससे इंकार नहीं किया जा सकता। भाजपा के बागियों ने भी ये साफ कर दिया है कि वे चुनाव में जमकर जोर आजमाईश करेंगे और अपनी उपस्थिति का एहसास करवा देंगे। ऐसे में भाजपा के लिए वार्डो पर जीत हासिल करना बडी चुनौती होगी। कहा ये भी जा रहा है कि इस बार भाजपा के कुछ दिग्गज भी संकट में आ सकते है। बहरहाल जैसे जैसे चुनावी पारा चढेगा हालात साफ होते चलें जाऐंगे।