- ग्रामीण इलाकों में किया दौरा
- लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना
- संगठन के नेता भी हुए सक्रिय
छिंदवाडा: जिला भाजपा में चल रहा शीतयुद्ध अब खुलकर सामने आने लगा है। संगठन को लेकर खफा इन नेताजी ने न केवल खुलकर बिगुल फूंक दिया है बल्कि मैदान में उतरकर अपनी जमीन मजबूत करने में भी लग गए है। हम बात कर रहे है लंबे समय से राजनीति में सक्रिय भाजपा नेता और पूर्व विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह की। बीते दिन उन्होेने कलेक्टर और एसपी के पास पहुंचकर साफ संकेत दे दिए कि वे मैदान में है और उन्हें आसानी से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अभी इस चर्चा को एक दिन भी नहीं बीता था कि आज फिर नेताजी मैदान में नजर आए। वे सांख, जटामा सहित अन्य इलाकों में लोगों से मुलाकात करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होने अपने संबंधों को हरा भरा करने के साथ साथ पार्टी का प्रचार भी किया। उनके साथ जो नेता मौजूद थे साफ नजर आ रहा था कि सभी भाजपा संगठन से खफा है। खबर है कि संगठन के नेताओं को भी यह सब नागवार गुजर रहा है। यही वजह है कि संगठन भी अपने स्तर पर बडी कार्ययोजना बना रहा है ताकि शक्ति प्रदर्शन कर सकें। बहरहाल भाजपा में पहली बार इस तरह का विवाद सामने आया है।
- जिलाध्यक्ष भी लोगों से मिले
उधर जिला भाजपा संगठन के अध्यक्ष बंटी साहू ने भी बीते दिन लोगों से मुलाकात की। वे अपने कार्यालय में लोगाे से मिलते नजर आए। आज भी उन्होने मुलाकात कर लोगों से उनकी समस्याएं जानी। बताया जा रहा है कि उनके समर्थकों ने यह तय कर दिया है कि जिलाध्यक्ष लगातार लोगाे से संपर्क करते रहेंगे ताकि सब कुछ ठीक बना रहे। खबर यह भी है कि आने वाले समय में जिला भाजपा बडा आयोजन करने जा रही है। आयोजन क्या और कैसा होगा, और उसका स्वरुप क्या हेागा अभी साफ नहीं है। बहरहाल इस पूरे मामले के बाद यह तय हो गया कि भाजपा का अंतर्कलह सडक पर आ गया है।