छिंदवाडा: सांसद नकुलनाथ के जन्मदिन पर तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस के युवा नेता, कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी अपने नेता के जन्मदिन केा लेकर बडे स्तर पर तैयारियां कर रहे है। जन्मदिन को भव्यता प्रदान करने के लिए निगम के महापौर, अध्यक्ष और सभापति समेत पार्षदों ने भी पूरी योजना तैयार की है। कहा जा रहा है कि इस बार नकुलजी का जन्मदिन पूरे जोर शोर के साथ मनाया जाएगा। दरअसल आने वाले समय में चुनाव है और उत्साह से लबरेज है। कांग्रेस नेता इस उत्साह को कम नहीं करना चाहते। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के युवा नेताओं का एक दल अनगढ हनुमान मंदिर में नकुलनाथ की लंबी आयु की कामना को लेकर सुंदर कांड का पाठ भी करेगा। इसके अलावा अलग अलग मंदिरों में भी आयोजन किए जाऐंगे। नकुलनाथ के जन्मदिन को लेकर पूरे जिले में आयोजनों का दौर चलेगा। जानकारी के अनुसार सौंसर, पांढुर्णा, अमरवाडा और जुन्नारदेव समेत परासिया और चौरई में भी नकुलनाथ के जन्मदिन पर विभिन्न आयोजन होंगे। गौरतलब है कि छिंदवाडा दौरे के दौरान कडी धूप में लोगों से मिलने की ललक में नकुलनाथ की सेहत खराब हो गई थी जिसके बाद वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। अब वे पूरी तरह स्वस्थ है।
- इन्होने बनाई रुपरेखा
सांसद नकुलनाथ के जन्मदिन को लेकर आयोजनों की रुपरेखा तैयार करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी गंगा प्रसाद तिवारी, आनंद बक्षी, सुधीर पाटनी, महापौर विक्रम आहके, अध्यक्ष सोनू मागो, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, युवा नेता प्रबल सक्सेना, पप्पू यादव, कपिल मिश्रा, मनोज सक्सेना, धीरज घोंघे, टिंकु राय, प्रमोद शर्मा, राहुल मालवीय समेत अन्य पदाधिकारी और नेता शामिल है। ये तमाम नेता अपने अपने तरीके से अपने सांसद के जन्मदिन को भव्यता प्रदान करने की तैयारी करने में लगे है।