छिंदवाडा: जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ आगामी बीस अगस्त को किसानों के समर्थन में हुंकार भरेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब पूर्व सांसद के इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इस आंदोलन को बडा करने कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता इसे बडा करने केाई कसर छोडना नहीं चाहती, यही वजह है कि पूरे जिले से कार्यकर्ता और किसानों काे एकत्रित किया जा रहा है। लगातार चल रही बैठकों में इस बात पर पूरा जाेर दिया जा रहा है कि आंदोलन में कोई कसर न रह जाए। बताया जा रहा है कि आंदोलन की रुपरेखा पूर्व सांसद नकुलनाथ ने स्वयं तैयार की है। वे रणनीति के तहत कांग्रेस नेताओं को लगातार दिशा निर्देश दे रहे है। बताया जा रहा है कि ये ऐसा आंदोलन होगा जो प्रदेश में अपनी छाप छोडेगा। कांग्रेस नेता इसको लेकर पूरे जिले में घूम रहे है। पूर्व सांसद ने तो बकायदा आंदोेलन को लेकर किसानों और लोगों से उपस्थिति की अपील तक कर दी है। गौरतलब है कि कुछ समय से किसान यूरिया को लेकर परेशान होते रहे है। सडकों पर किसान उतर रहे है। परासिया रोड से लेकर अमरवाडा तक किसानों की लंबी कतार देखने को मिली है। इस मामले में कांग्रेस ने आगे आकर किसानों का समर्थन किया और छोटे आंदोलन की शुरुआत से बडा आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है।
आदिवासियों की जमीन का मुद्दा भी गूंजेग
इस आंदोलन का उदेश्य केवल किसानों की समस्या अकेले नहीं होगा बल्कि आदिवासियों की जमीन पर लगातार हो रहे कब्जे और उसे बेचे जाने की अनुमति दिया जाना भी होगा। खबर है कि इसके लिए आदिवासी इलाकों से भी लोगों को लाया जा रहा है। ऐसे में आंदोलन में आदिवासियों की संख्या भी अच्छी खासी होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आदिवासी विधायकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बहरहाल आंदोलन को लेकर कांग्रेस जिस तरह से तैयारी कर रही है उससे साफ है कि यूरिया और आदिवासियों के मुद्दे को लेकर जिले से पूरे प्रदेश में एक बडा मैसेज देने की कार्ययोजना है।
पूर्व सीएम कमलनाथ की भी नजरें
इस आंदोलन में भले ही पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी न रहे, लेकिन वे बाहर से ही इसपर अपनी नजरें रखे हुए है। सूत्रों के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ भी स्थानीय नेताओं के संपर्क में है। वे आंदोलन की रुपरेखा को लेकर उनसे चर्चा कर रहे है। कहा जा रहा है कि मंच से लेकर बैठक व्यवस्था तक में किसी भी तरह की गडबडी न हो इसका पूरा ध्यान रखने को पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ ने स्थानीय नेताओं को दिशा निर्देश दिए है।










