नेताजी को आया फोन तो जागे राज्यसभा में जाने के अरमान, भाजपा में हलचल तेज, दिल्ली से लेकर भाेपाल तक वरिष्ठों से मिले महोदय, विरोधी ग्रुप तलाश रहा गडबडियों के सबूत,,,

छिंदवाडा: भाजपा में इन दिनों एक नेताजी को अपने सपनों में पंख लगने का इंतजार है। हालांकि इंतजार पूरा होगा या नहीं ये कहना अभी जल्दबाजी होगी। सूत्रों का कहना है नेताजी की पूछपरख अचानक बढ गई। दिल्ली से लेकर भोपाल तक के पदाधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। हाल ही में नेताजी ने वहां पहुंचकर जानकारियां भी दे दी है। वे वापस लौटे तो चेहरे की रंगत बता रही थी कि कहीं कुछ होने वाला है। हालांकि राज्यसभा में कांग्रेस का पलडा भारी है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस के विधायकों को तोडा जा सकता है और वे राज्यसभा जा सकते है। सूत्र बताते है कि कोयलांचल के ये नेताजी हाल ही में जिले के पार्टी कार्यालय पहुंचे थे और उन्होने पदाधिकारियों से बातचीत भी की। गौरतलब है कि राज्यसभा को लेकर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय कर रही है। एक सीट पर कांग्रेस विधायकों की संख्या खासी है और कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर मंथन किया जा रहा है। अभी तक उम्मीदवार का नाम दोनों ही ओर से तय नहीं किया जा सका है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा जिले से नेताजी को मैदान में उतार सकती है। वे वर्ग विशेष से ताल्लुक रखती है। भाजपा को उम्मीद है कि विरोधियों पर उसका ये दांव भारी पड सकता है। फिलहाल हार्स ट्रेडिंग और कांग्रेस के विधायकों के अलग अलग सुर की आशंका ने कांग्रेस को सकते में डाल दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि नेताजी की यदि लॉटरी लग भी गई तो उन्हें इसका इनाम मिलेगा भी या नहीं, या केवल वे प्रत्याशी तक ही सीमित रह पाऐंगे।